हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में लैण्ड बैंक सम्बन्धी सूचना पॉम (पब्लिक अस्सेट मैंनेजमेंट) पोर्टल पर अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में लैण्ड बैंक सम्बन्धी सूचना पॉम (पब्लिक अस्सेट मैंनेजमेंट) पोर्टल पर अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वास्थ्य, एचआरडीए, शिक्षा, समाज कल्याण, रेशम, उद्यान, पुलिस, पंचायतराज, आदि विभागों से सरकारी परिसम्पत्तियों को पॉम (पब्लिक अस्सेट मैंनेजमेंट) पोर्टल पर अपलोड करने के सम्बन्ध में एक-एक करके जानकारी ली तो इन विभागों सहित कई अन्य विभागों द्वारा अभी भी सरकारी परिसम्पत्तियों को इस पोर्टल पर अपलोड न करने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की तथा सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि कल दोपहर 12 बजे तक प्रत्येक दशा में अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित सरकारी परिसम्पत्तियों को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा इसके अतिरिक्त जिन सरकारी परिसम्पत्तियों पर अतिक्रमण है, उसकी भी स्पष्ट सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जायगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.एल.शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, अधिशासी अभियंता लघु सिचाई,, एचआरडीए, समाज कल्याण, पंचायती राज सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।