हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शानिवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर ) में  स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 14 से 22 जनवरी, 2024 तक स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत समस्त मंदिरों देवालयों, घाटों एवं चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर वृहद सफाई अभियान के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई l  

 हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शानिवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर ) में  स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 14 से 22 जनवरी, 2024 तक स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत समस्त मंदिरों देवालयों, घाटों एवं चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर वृहद सफाई अभियान के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई l  

जिलाधिकारी ने बैठक में आगामी 22 जनवरी, 2024 को  अयोध्या में घटित होने वाली ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा का  उल्लेख करते हुए कहा कि इसको दृष्टि में रखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 14 से 22 जनवरी, 2024 तक स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत जनपद के समस्त मंदिरों, देवालयों, घाटों एवं चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर वृहद सफाई अभियान चलाने के साथ ही  लाइटिंग, दीप प्रज्ज्वलित करने की व्यवस्था  की जायेगी तथा आम जन को इस कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा l उन्होंने कहा कि इस पावन मौके पर पुष्प वर्षा करने पर भी विचार किया जा रहा है l                 

बैठक में एनएसएस  के  पदाधिकारियों   ने बताया कि वे  इस  पावन अवसर पर  ज्वालापुर के राम चौक पर 5100 दीपक जलाये जायेंगे l श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने बैठक में बताया कि  संस्था मकर संक्रान्ति पर्व पर वृहद दीपोत्उत्सव का आयोजन करेगीl  जिलाधिकारी ने श्रीगंगा सभा के       पदाधिकारियों  से अपील की कि वे हरकीपौडी से राम धुन का प्रसारण भी करें l इसी तरह अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि इस अवसर पर दीप जलाने के साथ ही सफाई के भी विशेष आयोजन किये जायेंगे l स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी बैठक में इस  अवधि में  अपना पूरा सहयोग देने का आश्वाशन दिया l                                                        जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि घाटों आदि जहां पर भी  अतिक्रमण है, उसे हटाया जाये तथा घाट साफ- सुथरे तथा सुंदर नजर आने   चाहिए l                         

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी, एसडीएम सदर अजय बीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र  जुवांठा एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसएनए श्याम सुन्दर प्रसाद, एनएसएस से  डॉ० एस.पी. सिंह, डीएवी से विपिन शाह, प्रधानाचार्य  आनंदमयी सेवा सदन, संजय चोपड़ा, श्रीगंगा   सभा,  अखाड़ों, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।