हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद टेलीकॉम समिति(डीटीसी) की बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद टेलीकॉम समिति(डीटीसी) की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आगामी 22 मार्च,2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कॉल बिफोर यू डिग(सीबीयूडी) ऐप को लांच करने वाले हैं, जिसके अन्तर्गत जिस किसी भी क्षेत्र में अगर भूमिगत लाइनें आदि हैं, उस क्षेत्र में अगर किसी कार्यदायी संस्था को विभिन्न कार्यों के लिये अगर खुदाई करनी है, तो सम्बन्धित कार्यदायी संस्था कॉल बिफोर यू डिग(सीबीयूडी) ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के पश्चात, जिस किसी भी क्षेत्र में वह कार्य करना चाहती है, उसका विवरण अपने मोबाइल से मैप की सहायता से उस ऐप में फीड कर देगी, जिसमें जनपद के सम्बन्धित कार्यदायी विभाग-एचआरडीए, नगर निगम हरिद्वार, रूड़की, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायती राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी-नगर पालिका/नगर पंचायत, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण विभाग, जल संस्थान, सिंचाई, पेयजल, यूपीसीएल, पिटकुल आदि को ई-मेल तथा एसएमएस के माध्यम से सूचना पहुंच जायेगी, जिससे उस क्षेत्र में खुदाई से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके। बैठक में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक सिंह चौहान ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ऐप को डाउन लोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 10 मार्च,2023 तक सभी कार्यदायी संस्थायें इस ऐप- कॉल बिफोर यू डिग(सीबीयूडी) को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्टेªट भगवानपुर आशीष मिश्रा, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह, एमएनए हरिद्वार दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, एमएनए रूड़की विजय नाथ शुक्ल,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, मुख्य पशु अधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, विद्युत, पेयजल, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद मंगलौर, शिवालिक नगर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत झबरेड़ा, ईमलीखेड़ा, पाडलीगुर्जर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।