हरिद्वार पुलिस का नशे के सौदागर पर कड़ा प्रहार। 566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM कैप्सूल-गोलियों के साथ नशा तस्कर आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 हरिद्वार पुलिस का नशे के सौदागर पर कड़ा प्रहार।

566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM कैप्सूल-गोलियों के साथ नशा तस्कर आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

नशे के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर, पथरी में बड़ी बरामदगी।

चेकिंग के दौरान भागने लगा संदिग्ध, पुलिस ने दबोचा, कब्जे से 566 नशीली दवाएं बरामद।

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान जारी।

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में खलबली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा लिंक रोड, गांव-कस्बों की ओर जाने वाली चकरोडों एवं हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में ग्राम ऐथल क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया।

दौराने चेकिंग मेडिकल स्टोर के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा पूछताछ एवं चेकिंग हेतु रोका गया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM नशीले कैप्सूल/गोलियां बरामद हुईं। बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में आरोपी से पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुध्द मु0अ0सं0 479/2026, धारा 8/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

तौफीक पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम ऐथल, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM नशीले कैप्सूल/गोलियां बरामद।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 महेन्द्र पुंडीर

2. अ0उ0नि0 प्रमोद कुमार

3. कां0 नारायण सिंह

4. कां0 मनोज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।