हरिद्वार पुलिस के खाते में 01 सिल्वर व 05 ब्रॉन्ज मेडल ओवरऑल परफॉमेंस में चौथे स्थान पर रही हरिद्वार पुलिस हरिद्वार की ओर से प्रतिभाग करने गए सभी 6 प्रतिभागियों ने जीते पदक प्रतिभागी खिलाड़ियों से मिले एसएसपी दी बधाई

हरिद्वार पुलिस के खाते में 01 सिल्वर व 05 ब्रॉन्ज मेडल

ओवरऑल परफॉमेंस में चौथे स्थान पर रही हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार की ओर से प्रतिभाग करने गए सभी 6 प्रतिभागियों ने जीते पदक

प्रतिभागी खिलाड़ियों से मिले एसएसपी दी बधाई

खेलों में फिटनेस को महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए दी शुभकामनाएं

 एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा 19वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/ वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स, खो खो एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता 2023 से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों से मुलाकात की।

इस दौरान डोबाल द्वारा फिजिकल फिटनेस का महत्व बताते हुए पदक जीतने की बधाई देते हुए विजेता खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी अभी से जारी रखने के लिए मोटिवेट किया।

 40वीं वाहिनी पी.ए.सी. हरिद्वार में शुरु हुई प्रतियोगिता में जनपद हरिद्वार से टीम प्रभारी उ.नि. शाहिदा परवीन के नेतृत्व में 06 सदस्य ने प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर रेस में रजत पदक तथा रिले रेस व लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किये। 

हरिद्वार पुलिस के विजेता खिलाड़ियों का विवरण निम्नवत है

1- उ.नि. (डीवीआर) दिनेश चन्द्र भट्ट- 100 मीटर रेस – सिल्वर

2- म.आरक्षी मीना कण्डवाल- 100×4 रिले रेस – ब्रॉन्ज 

3- म.आरक्षी पूजा नौडियाल- 100×4 रिले रेस+ लंबी कूद – ब्रॉन्ज

4- म.आरक्षी पूनम नेगी- 100×4 रिले रेस – ब्रॉन्ज

5- म.आरक्षी कविता- 100×4 रिले रेस – ब्रॉन्ज

6- म. आरक्षी रचना- 10000 मीटर रेस – ब्रॉन्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री