हरिद्वार पुलिस के 02 अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से बने अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और नरेन्द्र पन्त। दोनों अधिकारियों के कंधे पर अशोक स्तंभ अलंकृत कर मिठाई खिलाते हुए उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएँ दी गईं। 

हरिद्वार पुलिस के 02 अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से बने अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और नरेन्द्र पन्त।

दोनों अधिकारियों के कंधे पर अशोक स्तंभ अलंकृत कर मिठाई खिलाते हुए उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएँ दी गईं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दोनों अधिकारियों के कंधों पर अशोक स्तम्भ पहना कर किया गया अलंकृत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप कार्यालय में किया गया सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित

पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए जनपद हरिद्वार में तैनात दोनों अधिकारियों को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप कार्यालय में आयोजित  कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों अधिकारियों के कंधे पर अशोक स्तंभ अलंकृत कर मिठाई खिलाते हुए उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएँ दी गईं। 

उन्होंने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति उम्मीदों का विस्तार भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

प्रमोट हुए अधिकारी

1. विवेक कुमार (क्षेत्राधिकारी मंगलौर)

2. ⁠नरेंद्र पन्त (क्षेत्राधिकारी रुड़की)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री