हरिद्वार पुलिस लगातार नंबर 2 के काम करने वालों के मंदसौर पर फेर रही है पानी आज फिर हनी ट्रैप के बड़े मामले का किया खुलासा, मुकदमे में वांछित अभियुक्त पर रंगदारी, गैंगस्टर, धोखाधड़ी व  हत्या के प्रयास सहित कई अभियोग पंजीकृत

हरिद्वार पुलिस लगातार नंबर 2 के काम करने वालों के मंदसौर पर फेर रही है पानी आज फिर हनी ट्रैप के बड़े मामले का किया खुलासा,

मुकदमे में वांछित अभियुक्त पर रंगदारी, गैंगस्टर, धोखाधड़ी व  हत्या के प्रयास सहित कई अभियोग पंजीकृत

पहले साजिश के तहत की लुभावनी बातें और फिर मांगी गई रकम

शातिर युवती ने खुद को बताया था लाचार और बेबस, इंस्टाग्राम बना ट्रैप का माध्यम

युवती ने खुद को नाबालिक बताकर शिकार बने युवको पर लगाए थे बलात्कार के आरोप

युवती की आड़ में काम कर रहा साथी ट्रक लूट सहित कई मुकदमो में जा चुका जेल

दबाव बनाने के लिए 156(3) के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराकर मांगी थी 20 लाख रुपये की रंगदारी

पुलिस की विवेचना से बचा युवकों का भविष्य, युवती साथी संग आयी गिरफ्त में

मुकदमे में वांछित अभियुक्त पर रंगदारी, गैंगस्टर, धोखाधड़ी व  हत्या के प्रयास सहित कई अभियोग पंजीकृत

 युवती द्वारा फेक नाम से इंस्टाग्राम आई डी बनाने के आधार पर आईटी एक्ट की धारा की गई बढ़ोतरी

थाना खानपुर वादी अनंगपाल पुत्र कबल सिंह निवासी ग्राम माजरी थाना खानपुर हरिद्वार की तहरीर के वादी के भतीजे अभिषेक की इंस्टाग्राम आई0 डी0 पर महक शर्मा अलवी नाम की आईडी से फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजकर अभियुक्ता द्वारा अपने को लाचार व मजबूर बताकर बातचीत करना, कोतवाली मंगलौर से अभियुक्ता व अन्य साथियों द्वारा फोन कराकर दुष्कर्म समेत अन्य आरोप लगाकर अपने अन्य साथियों के साथ षडयन्त्र रचकर वादी के भतीजे को ब्लैकमैल कर 20 लाख रुपये नही देने पर मुकदमे में फंसाने के सम्बन्ध में ब्लैकमेल किया गया उक्त के सम्बन्ध में थाना खानपुर पर वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 168/23 धारा 120बी.388.420 भादवि बनाम आदि 4 के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार, द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल टीम गठित की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त गण 

1 -वाजिद उर्फ पाटी पुत्र आबिद नि0 रामपुर थाना कोतवाली गंगनहर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

 2 -इलमा पुत्री अहसान नि0 आमडार महिला थाना शाहंजहापुर उ0प्र0 हाल पता रामनगर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम 

विनोद थपलियाल थानाध्यक्ष खानपुर, उ0नि0 रविन्द्र जोशी,म0उ0नि0 कल्पना शर्मा,का0 अरविन्द रावत,का0 सतेन्द्र नेगी,का0 सुधीर कुमार,सुखविंदर सिंह,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।