हरिद्वार में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ। निर्धारित कार्यक्रमानुसार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन,दावा-आपत्ति एवं अंतिम सूची जारी की जाएगी।

हरिद्वार में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन,दावा-आपत्ति एवं अंतिम सूची जारी की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग अधिकारी (जिला योजना समिति) हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा जनपद हरिद्वार की जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु नगर निकायों के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए समय-सारिणी जारी की गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम हरिद्वार, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, नगर निगम रुड़की, नगर पंचायत पाडली गुज्जर, रामपुर, बेहड़ेकी सैदाबाद, नगर पालिका परिषद मंगलौर, नगर पंचायत झबरेड़ा, नगर पालिका परिषद लक्सर, नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर, लण्ढौरा, पिरान कलियर, भगवानपुर एवं इमलीखेड़ा के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों की निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 सितम्बर 2026 को निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन किया जाएगा। 10 सितम्बर 2026 तक संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधि नामावली का निरीक्षण कर दावा एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 12 सितम्बर 2026 को किया जाएगा तथा 15 सितम्बर 2026 को अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने बताया कि दावा एवं आपत्ति दाखिल करने तथा उनके निस्तारण की समस्त कार्यवाही जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, हरिद्वार में संपन्न होगी। उन्होंने संबंधित नगर निकायों, तहसीलों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त कार्यक्रम को अपने-अपने कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर प्रमुखता से चस्पा कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, जिससे सभी संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधियों को समय पर जानकारी प्राप्त हो सके।

 जिला प्रशासन ने सभी संबंधित निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों से निर्धारित समयावधि में निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार दावा एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं पारदर्शी रूप से तैयार की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।