हरिद्वार में (ASP) का खुला खाता, तेज प्रताप सैनी बने जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर निर्विरोध चुना गया।

हरिद्वार में (ASP) का खुला खाता, तेज प्रताप सैनी बने जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर निर्विरोध चुना गया।

हरिद्वार। सहकारिता के चुनाव में आजाद समाज पार्टी (असपा) के तेज प्रताप सैनी को निर्विरोध डारेक्टर बनाया गया। 

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद तेज प्रताप सैनी ने कहा कि किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों की लड़ाई पहले की तरह आगे भी मजबूती से लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करना और किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड दौलतपुर में हुए चुनाव में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी को जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन के बाद समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने इसे असपा की बड़ी जीत बताया। समर्थकों का कहना है कि तेज प्रताप सैनी लंबे समय से सामाजिक ओर  जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं, जिसका परिणाम अब सहकारिता चुनाव में दिखाई दिया है।

इस मोके पर आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आने वाले समय में पार्टी के लिए बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी