हरिद्वार में FDA की जीरो टोलरेंस नीति के तहत एक के बाद एक फार्मा कंपनियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अपर आयुक्त ताजबर सिंह के निर्देश पर जिन कंपनियों पर स्टॉप प्रोडक्शन लगाया गया है, उन पर अब पैनी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी चोरी-छिपे दवाओं का निर्माण न कर सके। अगर कोई ऐसा करता पकड़ा गया, तो सीधे लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसी अभियान के तहत सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती अपनी टीम के साथ लगातार एक्शन मोड में हैं।

हरिद्वार में FDA की जीरो टोलरेंस नीति के तहत एक के बाद एक फार्मा कंपनियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अपर आयुक्त ताजबर सिंह के निर्देश पर जिन कंपनियों पर स्टॉप प्रोडक्शन लगाया गया है, उन पर अब पैनी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी चोरी-छिपे दवाओं का निर्माण न कर सके। अगर कोई ऐसा करता पकड़ा गया, तो सीधे लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

इसी अभियान के तहत सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती अपनी टीम के साथ लगातार एक्शन मोड में हैं।

 पहले सुरक्षा फार्मा पर गिरी गाज, जिसे CDSO और राज्य औषधि विभाग ने स्टॉप प्रोडक्शन का आदेश देकर चेतावनी दी थी। अब वहां निर्माण कार्य के बीच कमियां दुरुस्त की जा रही हैं।

 इसके बाद THRIPT फार्मा का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुछ मामूली खामियां मिलीं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए।

 लेकिन असली बम तो US & VG हेल्थकेयर कंपनी पर फूटा! जब टीम वहां पहुंची तो बाहर कोई बोर्ड तक नहीं लगा था। संदेह के चलते अनीता भारती ने प्लांट का निरीक्षण करने की कोशिश की, लेकिन गेट के अंदर से ताले जड़े मिले!

 तुरंत पुलिस को बुलाया गया, ताले तुड़वाए गए और जैसे ही टीम अंदर पहुंची—पर्दाफाश हो गया!

 प्लांट के अंदर न कोई योग्य केमिस्ट, न गुणवत्ता नियंत्रण, और न ही दवाओं की उत्पादन प्रक्रिया GMP के मानकों पर खरी उतरी।

 ISO और GMP सर्टिफिकेट होने के बावजूद, नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से दवाइयां बनाई जा रही थीं।

मौके पर ही दवाओं की सप्लाई पर रोक लगा दी गई और कंपनी को तुरंत स्टॉप प्रोडक्शन के आदेश जारी कर दिए गए।

 FDA ने साफ किया है कि इस तरह की लापरवाही अब बिल्कुल नहीं चलेगी। दवा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, और अगर कोई नियमों से खेलेगा, तो सीधे लाइसेंस की छुट्टी कर दी जाएगी।

अब देखना ये है कि अगली बारी किसकी?

FDA की टीम का ऑपरेशन अभी जारी है और फार्मा इंडस्ट्री में हड़कंप म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।