हरिद्वार: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था, रूड़की इकाई द्वारा रूड़की में आयोजित ‘‘देश के सम्मान में-राष्ट्रीय सैनिक संस्था मैदान में’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने संस्था की ओर से गौरव सैनानियों को उनके योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

हरिद्वार: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था, रूड़की इकाई द्वारा रूड़की में आयोजित ‘‘देश के सम्मान में-राष्ट्रीय सैनिक संस्था मैदान में’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने संस्था की ओर से गौरव सैनानियों को उनके योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था मेरा प्राथमिक परिवार है। सभी पूर्व सैनिक मेरे इसी परिवार के सदस्य हैं। राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित यह संस्था हमारे असंख्य गौरव सैनानियों और देशभक्त नागरिकों को एकता के सूत्र में जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारी राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय चुनौतियों के समाधान के लिए हमारे सामाजिक ताने-बाने में एकता और राष्ट्रभक्ति की आवश्यकता है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के गौरव सैनानी इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस परिवार को, हजारों देशभक्त नागरिकों और वीर सैनिकों ने स्वयं समर्पित भावना से बनाया है। इस परिवार का सदस्य होना हर एक के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था निरंतर राष्ट्र सर्वाेपरि की भावना से कार्य कर रही है जो प्रशंसनीय है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय चेतना, संस्कृति इतिहास और परम्पराओं की रक्षा के लिए भारत की सेना राष्ट्र प्रथम की भावना से सदैव तत्पर रहती है। हमारे सैनिकों का सीमाओं में सुरक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की आपदाओं में सराहनीय कार्य करने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। भारत के वीर सैनिक हर र्माेचे पर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों में नेतृत्व करने की एक प्राकृतिक क्षमता है, और वे समाज एवं राष्ट्र की चुनौतियों के समाधान खोजने का भी कार्य करे। पूर्व सैनिक और गौरव सैनानी भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों के निवारण के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि हमें एकता और एकजुटता से कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि संस्था अन्य लोगों को भी राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भी अपने विचार रखे। संस्था के अध्यक्ष कर्नल (रि.) टी.पी. त्यागी ने उपस्थित अतिथियों एवं इकाईयों के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक खानपुर कुवंर प्रणव सिंह चौंपियन, सीडीओ प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, एएनए विजयनाथ शुक्ल, एसपी देहात, राष्ट्रीय सैनिक संस्था रूड़की के जिलाध्यक्ष बृजेश त्यागी, सचिव राजेन्द्र बगासी, संस्था के राजेन्द्र छिब्बर, कैप्टन सुरेश चन्द्र त्यागी, नवीन त्यागी सहित विभिन्न इकाईयों के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री