हरिद्वार सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा, पुलिस प्रेक्षक चंदन चौधरी तथा जिलाधिकारी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर 05 में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया। सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा तथा  चन्दन चौधरी ने विधानसभावार बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना कक्षों का भौतिक निरीक्षण किया। सभी विधान सभाओं के स्ट्रांग रूम का बारीकी से निरिक्षण किया।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम क्षेत्र में बिना अनुमति अथवा पास के कोई भी प्रवेश नहीं कर पाये।स्ट्रांग स्ट्रांग रूम परिसर पर पैनी नजर रखने हेतु लगाए गए सीसी टीवी कैमरो की मॉनिटरिंग हेतु सीसीटीवी कंट्रोल रूम  तथा कंट्रोल रूम में मॉनीटर का निरिक्षण करते हुए सभी सहायक निर्वाचन अधिकारीयों को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति मोबाईल अंदर न ले जा पाये तथा दीवारों की सीलिंग भी अच्छे तरह से की जाये जिससे अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित हो सके तथा सीसी टीवी कनेक्शन सुचारू रूप से चौबिस घंटे चलता रहे कंट्रोल रूम में भी पॉवर का बैकअप 24 घ्ंाटे रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम एवम विद्यालय परिसर में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षात्मक दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों, सिक्योरिटी फोर्स की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय को ही स्ट्रॉन्ग रूम तथा मतदान पार्टियों की रवानगी,मतगणना केंद्र बनाया गया है। सभी कक्षों में एआरओ मौजूद रहे, पीडब्लूडी सुरेश तोमर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी