हरेला पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पत्नी संग रोशनाबाद जिला कार्यालय परिसर में तीन स्थानों पर किया पौधारोपण। हरेला पर्व पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत जनपद में 20 हजार पौधों का किया गया रोपण

हरेला पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पत्नी संग रोशनाबाद जिला कार्यालय परिसर में तीन स्थानों पर किया पौधारोपण।

हरेला पर्व पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत जनपद में 20 हजार पौधों का किया गया रोपण

हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रदेश एवं जनपदवासियों को  हरेला पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपनी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित के संग जिला कार्यालय परिसर रोशनाबाद में पौधारोपण कर ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का शुभारंभ करते हुए तीन स्थानों पर वृक्षारोपण  किया। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पौधारोपण हेतु स्वयं फावड़ा चलाया। विभिन्न विभागों, संगठनों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हरेला पर्व पर जनपद में 20 हजार पौधों का रोपण किया गया।   

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति को हरा भरा करने तथा पर्यावरण एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक होते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में चलने वाला यह कार्यक्रम जनजागरुकता के साथ मनाया जाए तथा ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान को सफल बनाए जाने में के लिए जन सहभागिता एवं सभी का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह पर्व केवल एक पर्व ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है जोकि हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाना सिखाता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावण असंतुलन को रोकने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ ही भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पौधों का संरक्षण एवं देखभाल हो सके ताकि अभियान केवल पौधारोपण तक ही सीमित न रहे।यह अभियान  समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन समय की आवश्यकता होने के साथ-साथ सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है।      

हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी ने वेयर हाउस परिसर में गुरियाल के पौधा रोपित कर (मेरा वोट मेरी पहचान मेरा वृक्ष मेरी जान) थीम पर स्वीप कार्यक्रम के तहत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता की शपथ दिलाते हुए सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान,परियोजना अधिकारी के एन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ,मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,जिला निबंधक सहकारिता पुष्कर सिंह पोखरियाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,आरटीओ नेहा झा, आरटीओ निखिल शर्मा, जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,जिला स्वीप आईकॉन वैशाली शर्मा,स्वीप समन्वयक डॉ संतोष चमोला सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।