हलाला के विरुद्ध प्रदेश में पहला मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता से दोबारा मिलने पहुंचीं अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम।

हलाला के विरुद्ध प्रदेश में पहला मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता से दोबारा मिलने पहुंचीं अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम।

समान नागरिक संहिता लागू होने से मुस्लिम महिलाओं को हलाला व तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं से मिलेगी मुक्ति।

अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष  ने कहा कि सोमवार से पीड़ित महिला को मिलेगी सुरक्षा।

प्रदेश में हलाला जैसी कुप्रथा के विरुद्ध साहसिक कदम उठाते हुए पहला मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से आज दूसरी बार उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती फरजाना बेगम उनके गांव बांद्रजूर्द बुग्गावाला पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीड़िता एवं उनके परिवार से मिल कर कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उन्होंने पीड़ित महिला की सुरक्षा की मांग की गई थी, जिसपर मुख्यमंत्री द्वारा सहमति दी गई।

 उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को दूसरे पक्ष से धमकी मिल रही रही ,जिससे उनकी जान को खतरे को देखते हुए पीड़िता महिला को सोमवार से सुरक्षा प्रदान की कर दी जाएगी ।

उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा की सरकार की तरफ से पीड़िता कि हर संभव मदद की जाएगी तथा सरकार पीड़िता एवं उनके परिवार के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक महिला मोर्च की अध्यक्ष यास्मीन आलम ने पीड़ित महिला की हौसला अफजाई करते हुए हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ जो आवाज उसने उठाई है यह सम्भव तभी हुआ है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामान नागरिकता संहिता कानून लागू करने के बाद पीड़ित महिला को हिम्मत मिली है तथा ओर भी महिलाओं को हिम्मत मिलेगी।उन्होंने सम्मान नागरिकता संहिता कानून लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को सरकार की तरफ से पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।