हेयर सेलून में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा। दो आरोपी अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हेयर सेलून में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा।

दो आरोपी अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डाडा जलालपूर निवासी मिन्टू द्वारा कोतवाली भगवानपुर में तहरीर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरो ने रात में उसकी हेयर सेलून का शटर तोडकर एक एल0ई0डी फोक्स कम्पनी 42 ईंच, एक गैस सेल्डर 15 kg भारत कम्पनी, एक चेन चांदी, दो अंगुठी चांदी की, एक स्मार्ट घडी फायर बोल्ट कम्पनी और 15000/- रुपये चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 358/26 धारा 305(क),331(4) बीएनएस  बनाम अज्ञात अभि0 के विरूद्व पंजीकृत किया गया। 

प्रकरण के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने वर्दी एवं सादे वस्त्रो में घटनास्थल के आसपास व आने-जाने वाले रास्तों से डिजिटल सबूत जुटाने के साथ-साथ पूर्व में जेल से छूटे अपराधियो से पूछताछ की गई। थाना क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। परिणाम स्वरूप 24 घण्टे के अंदर पुलिस टीम ने श्रवण एवं विवेक को सैलून से चोरी किए गए शत प्रतिशत सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- श्रवण पुत्र राजकुमार निवासी रायपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार  

2- विवेक पुत्र मदनपाल निवासी रायपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार

बरामद सामान

1-एल0ई0डी0फॉक्स स्काई कंपनी 42 इंच व

2-गैस सिलेंडर भारत कंपनी

3-चेन चांदी, 01 अंगूठी चाँदी,01 स्मार्ट घड़ी  

पुलिस टीम

1- उ0नि0 संजीव चौहान  

2- है0कानि0 गीतम सिंह 

3-है0कानि0 संजीव यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री