₹40 का तेल भरवाकर ₹9,500 की लूट कर आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। पेट्रोल पम्प पर हुई लूट का खुलासा हरिद्वार पुलिस ने किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से नगदी,तमंचा और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद।

₹40 का तेल भरवाकर ₹9,500 की लूट कर आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे।

पेट्रोल पम्प पर हुई लूट का खुलासा हरिद्वार पुलिस ने किया।

दोनों आरोपियों के कब्जे से नगदी,तमंचा और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद।

तमंचे के दम पर पेट्रोल पम्प कर्मी से ₹9,500 लूट फरार हो गए थे दोनों आरोपी।

दोनों आरोपियों के कब्जे से नगदी, तमंचा और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद।

सिकन्दरपुर स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पम्प पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने ₹40 का पेट्रोल भरवाकर पेट्रोल पंप पर नियुक्त कर्मी को ₹200 का नोट दिया गया। पेट्रोल पम्प कर्मी ने जब ₹160 वापस लौटाए तो इसी दौरान उक्त आरोपियों ने उसके हाथ में रखे ₹9,500 रुपये लूट लिये और पीछा करने का प्रयास करने पर तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गये। 

घटना के सम्बन्ध में कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 396/26 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

लुट की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा वारदात के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश देते हुए टीम का गठन किया। 

पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चैकिंग की गयी।

कल देर रात्रि में पुलिस टीम ने सिकन्दरपुर-सिरचन्दी मार्ग पर चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने एचपी पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से बचे हुए ₹3,000/-, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या व 01 देशी तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। 

दर्ज मुकदमे में धारा 3(5), 317(2) बीएनएस एवं 3/25(1-B)(A) आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तों से पूछताछ एवं आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- वंश उर्फ कृष पुत्र अशोक उर्फ नारायण, निवासी बहेड़ी गुर्जर, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर उम्र 19 वर्ष

2- अमित उर्फ प्रिन्स पुत्र नाथीराम निवासी साधारणसिर थाना नागल सहारनपुर उम्र 20 वर्ष

बरामदगी

1. लूट के ₹3,000/- रुपये

2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल 

3. 01 देशी तमंचा 315 बोर

पुलिस टीम

1.उ0नि0 संजीव चौहान

2.उ0नि0 मुकेश नोटियाल

3.हे0का0 गीतम सिंह

4.हे0का0 सिकन्दर तोमर 

5.का0 रविन्द्र राणा

6.का0 रमेश चौहान

7.का0 उवैदुल्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।