08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप,राजनीतिक दलों के सहयोग से मतदाता सूची का होगा गहन निरीक्षण। 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलए-2 के माध्यम से घर घर वैध मतदाताओं का किया जायेगा सत्यापन।

08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप,राजनीतिक दलों के सहयोग से मतदाता सूची का होगा गहन निरीक्षण।

12 से 20 अक्टूबर तक बीएलए-2 के माध्यम से घर घर वैध मतदाताओं का किया जायेगा सत्यापन।

मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची के पुनः सत्यापन, नए पात्र मतदाताओं के नामांकन को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एनआईसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।

जिलाधिकारी ने  राजनीतिक दलों को अवगत कराया कि 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप आयोजित कर प्रकाशित ड्राफ्ट रोल का गहन निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने स्तर से भी मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करें। यदि किसी पात्र एवं वैध मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है तो उसे नियमानुसार जोड़ने तथा किसी अपात्र अथवा अनावश्यक रूप से दर्ज नाम को हटाने के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुझाव एवं दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ एवं राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2 के माध्यम से घर घर वैध मतदाताओं के सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। इस अवधि में मतदाता सूची में नए जोड़े गए नामों का भी सत्यापन किया जाएगा अगर किसी का नाम छूटा है तो फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़ा जायेगा।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बीएलए के माध्यम से बूथ स्तर पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध,अद्यतन एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार,आप आदमी पार्टी प्रवीण कुमार सिंह,मोहन गुप्ता,सीपीआईएम राजीव गर्ग,सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।