112 पर पुलिस को लूट की झूठी सूचना देना पड़ा भारी। ₹ 2.5 लाख व वाहन की लूट की सूचना निकली फर्जी। सूचना देने वालों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 172 बीएन एसएस के तहत की गई कार्यवाई।

112 पर पुलिस को लूट की झूठी सूचना देना पड़ा भारी।

₹ 2.5 लाख व वाहन की लूट की सूचना निकली फर्जी।

सूचना देने वालों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 172 बीएन एसएस के तहत की गई कार्यवाई।

प्रकरण आपसी पैसो के लेन देने के सम्बन्ध में आया प्रकाश में।

हरिद्वार पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार पर झूठी सूचना देने वालों पर की जाएगी  कार्रवाई।

सलीम पुत्र अलीहसन नि0 मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 द्वारा डॉयल न0- 112 पर सूचना दी गई की कुछ लोग मुझसे ग्राम खेड़ी शिकोहपुर से जबरदस्ती मेरी गाड़ी व गाड़ी में रखे करीब ढाई लाख रू0 छीनकर भाग गए है।

थाना हाजा पर डॉयल न0- 112 की सूचना एमडीटी के माध्यम से प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया । 

गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालते हुए अपराधियों की तलाश शुरू की जिसके पश्चात 01.नबीर पुत्र जमील 02. शौकिन पुत्र बाबू निवासीगण ग्राम मानक माजरा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार 03 .साहिब पुत्र आलीम  निवासी डाडाजलालपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा जबरदस्ती वाहन को अपने साथ लेकर जाना पाया गया । 

उपरोक्त तीनो व्यक्तियो को पूछताछ हेतु थाना लाया गया बाद पूछताछ के प्रकरण आपसी पैसो के लेन देने के सम्बन्ध में प्रकाश में आया ।

सूचना देने वाले ने एक प्लानिंग के तहत पुलिस को गुमराह करने की नीयत से पुलिस को झूठी सूचना दी गई थी जिस कारण पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त तीनों व्यक्तियो जिनके द्वारा मोटर साइकिल ले जाई थी व सूचना देने वाले अन्य दो व्यक्तियो 01.सलीम पुत्र अलीहसन नि0 62 फुटा रोड मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 02.नौशाद पुत्र शमशाद नि0 सम्राट कालोनी मण्डी समिती रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0 के विरूद्व अन्तर्गत धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। 

इस कार्यवाही से पुलिस द्वारा जनता को स्पष्ट संदेश दिया गया की हरिद्वार पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार पर झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01.सलीम पुत्र अलीहसन नि0 62 फुटा रोड मौहल्ला खाताखेडी थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0।  02.नौशाद पुत्र शमशाद नि0 सम्राट कालोनी मण्डी समिती रोड थाना मण्डी जिला सहारनपुर उ0प्र0।  03.नबीर पुत्र जमील निवासी मानक मजरा कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार। 

 04.शौकिन पुत्र बाबू  निवासी ग्राम मानक मजरा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार। 

 05.साहिब पुत्र आलीम  निवासी डाडाजलालपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।