15 अगस्त 2025 जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिला सम्मान

15 अगस्त 2025 जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिला सम्मान

आज 15 अगस्त 2025 को, देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, जिला मुख्यालय विकास भवन रोशनाबाद के प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात, उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके कार्य दायित्वों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में, श्रीमती कोण्डे ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने बताया कि भगत सिंह ने अपनी शहादत से पहले अपनी माता को संदेश भिजवाया था कि उनकी मृत्यु पर शोक न मनाया जाए, बल्कि इस बात पर गर्व किया जाए कि उनका बेटा देश के लिए कुर्बान हुआ है। यह संदेश हमें यह सिखाता है कि देशप्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं है और हमें अपने कर्तव्यों का पालन उसी समर्पण से करना चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर एक ऐसा समाज बनाना है, जो समानता, न्याय और सौहार्द के सिद्धांतों पर आधारित हो। इस पावन अवसर पर, उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन भी किया।

इस समारोह में परियोजना निदेशक डीआरडीए के एन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एवं अन्य सभी विभागाध्यक्षों ने भी प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया। 
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन