हरिद्वार एसएसपी ने आज पुलिस लाइन मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर दो अलग अलग चोरी की घटनाओं का किया खुलासा।

हरिद्वार एसएसपी ने आज पुलिस लाइन मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर दो अलग अलग चोरी की घटनाओं का किया खुलासा।

आपको बतादे की शहरी ओर ग्रामीण इलाकों में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थी जिसके चलते पुलिस ने इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गिरोह को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली ज्वालापुर कोतवाली और थाना पथरी पुलिस ने दो अलग अलग वाहन चोर गिरोह के अभियुक्तो को गिरफ्तार किया दोनो गिरोह में से एक गिरोह बाइक चोरी और दूसरा कार चोरी की वारदातों को अंजाम देता आ रहा था पुलिस ने दोनो गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और इनकी निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल और 2 कार भी बरामद की गयी।
पुलिस मुख्यालय में एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने दोनो मामलों का प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों का आपराधिक इतिहास है। कार चोर गिरोह का मुखिया प्रमोद कुमार फरार है।

ओर बताया कि प्रमोद सॉफ्टवेयर चलाने में काफी माहिर है और कार चोरी करने से पहले वो कार के सॉफ्टवेयर सिस्टम को डिसकनेक्ट कर देता है। दोनों गिरोह को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने इनाम की घोषणा भी की है।

इस मौके पर थानाध्यक्ष दीपक कठैत, फेरुपुर चौकी प्रभारी चरणसिंह चौहान, दिनेश, हुक्म सिंह चौहान, विनोद कुमार,आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री