40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार एक फरार

40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार एक फरार

लक्सर कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अलग – अलग जगहों से छापेमारी कर 40 लीटर देसी कच्ची शराब के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाल यशपाल बिष्ठ ने बताया कि मंगलवार को विशेष अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गयी।इस दौरान चौकी प्रभारी भीकमपुर मनोज ममगई जसपुर रणजीत पुर पहुंचा तो देखा कि दो व्यक्ति पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा।जिसे दलबल के सहयोग से पकड़ा गया और पूछताछ किया गया।उन्होंने अपना नाम सतीश व गौरव जोकि पुलिस को देखकर फरार हो गया दोनों जसपुर रणजीत पुर निवासी बताया तथा तलाशी के क्रम में 20 लीटर देसी कच्ची शराब भट्टी उपकरण बरामद किया गया।जिसके बाद छापेमारी हेतु गणपति स्टोन क्रेशर के पास पहुंचा तो पुलिस को देख एक व्यक्ति प्लास्टिक का जरीकेन लिए पकड़ा तलाशी लेने पर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।नाम पता पूछने पर आरोपित ने अपना नाम धर्म सिंह निवासी जसपुर रणजीत पुर का होना बताया। और पुलिस चौकी प्रभारी रायसी विनय मोहन द्विवेदी ने सुभाष निवासी प्रताप पुर को 10 लीटर देसी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसको लेकर चारो आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर तीन शराब तस्करों को जेल भेज दिया गया है।वहीं फरार हुए शराब तस्कर के गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज ममगई विनय मोहन द्विवेदी कांस्टेबल अवनेश राणा मनदीप नेगी वीरेन्द्र चौहान तरसेम प्रदीप देवप्रकाश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।