60 लाख कीमती ट्रक चोरी मामले में फरार ₹10 हजार का इनामी आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में

60 लाख कीमती ट्रक चोरी मामले में फरार ₹10 हजार का इनामी आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में

01 आरोपी को चोरी के ट्रक के साथ पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल

थाना बुग्गावाला पर ट्रक चोरी संबंधी मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 15/12/22 को अभियुक्त इमरान पुत्र जाकिर हुसैन निवासी मोहम्मद नगर हरियाणा को चोरी के ट्रक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त इरफान पुत्र खुर्शीद लगातार फरार चल रहा था व गिरफ्तारी से बचने के लिए लागतार ठिकाने बदल रहा था। जिसके विरुद्ध धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्यवाही की जा चुकी थी।

अभियुक्त पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास कर रही पुलिस टीम को दिनांक 21/06/23 को वांछित/इनामी अभियुक्त को अमानतगढ़ चौकी क्षेत्र से दबोचने में सफलता हाथ लगी।

गिरफ्तार अभियुक्त
इरफान पुत्र खुर्शीद निवासी बिसरु नूह थाना पुन्हाना हरियाणा उम्र 22 वर्ष

पुलिस टीम
थानाध्यक्ष मनोज शर्मा
उ0नि0 समीप पाण्डे
अ0उ0नि0 अरविन्द भट्ट
कानि0 भागचन्द
कानि0 हरिओम
कानि0 विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री