एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह को मिली एक और जिम्मेदारी, अग्रिम आदेश तक सभालेंगे एसएसपी जीआरपी का अतिरिक्त प्रभार

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह को मिली एक और जिम्मेदारी, अग्रिम आदेश तक सभालेंगे एसएसपी जीआरपी का अतिरिक्त प्रभार

पुलिस मुख्यालय की आदेश के अनुक्रम में एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने जीआरपी कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से एसएसपी जीआरपी का कार्यभार ग्रहण किया गया।

चार्ज संभालते हीअजय सिंह द्वारा जीआरपी के समस्त थाना प्रभारियों को रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय विभिन्न जहर खुरानी गिरोहों पर और अधिक सतर्क दृष्टी रखने के लिए निर्देशित करते हुए मौजूदा शीत लहर व कोहरे के दृष्टीगत पूर्ण सर्तकता के साथ अपने अपने क्षेत्र में नियमित रुप से गश्त बढ़ाने तथा ट्रेनों की सुरक्षा के लिए भेजी जाने वाली गार्द को भली भांती ब्रीफ करके अस्लाह के साथ मुस्तेदी के साथ रवाना करने हेतु निर्देशित किया।

साथ ही रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध एंव खानाबदोश लोगों को फोलो कर उनके हर कार्य की निगरानी करने एवं सत्यापन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान अजय सिंह द्वारा सम्बन्धित प्रभारी गण को आरपीएफ पुलिस बल के अधिकारियों से बेहतर कोर्डिनेशन रखते हुए रेलवे स्टेशनों के चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए ताकी ठंड के मौसम /शीत लहर के चलते में यात्रियों को असुविधा न हो।

रेलवे स्टेशन के भीड़भाड वाले स्थानों पर चैन स्नेचिंग एंव जेब कतरों के अधिक खतरों को देखते हुए उक्त स्थानों पर सादे वस्त्रों में जीआरपी पुलिस कर्मी नियुक्त किये जाने एवं जिन स्थानों पर केमरे नहीं लगाये गये है रेलवे प्रशासन से समन्वय बनाकर तत्काल कैमरे लगवाये जाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए निर्देशित किया कि कार्यालय स्तर पर जनहित के कोई भी कार्य पैंड़िग नहीं होने चाहिए जिस प्रकरण में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल मेरे संज्ञान में ड़ाली जाये जिसका समय रहते हुए समाधान किया जायेगा।

उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे अरुणा भारती एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।