जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को भल्ला इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड से जनपद चमोली के अन्तर्गत जोशीमठ क्षेत्र में भू-धंसाव से उत्पन्न हुई आपदा की स्थिति के दृष्टिगत हरिद्वार प्रशासन, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न कम्पनियों की ओर से जोशीमठ के भू-धंसाव प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राहत सामग्री-राशन-फूड पैकेट, कम्बल आदि को पांच ट्रकों के माध्यम से, पहली खेप को, जोशीमठ के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को भल्ला इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड से जनपद चमोली के अन्तर्गत जोशीमठ क्षेत्र में भू-धंसाव से उत्पन्न हुई आपदा की स्थिति के दृष्टिगत हरिद्वार प्रशासन, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न कम्पनियों की ओर से जोशीमठ के भू-धंसाव प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राहत सामग्री-राशन-फूड पैकेट, कम्बल आदि को पांच ट्रकों के माध्यम से, पहली खेप को, जोशीमठ के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि वे लगातार चमोली के जिलाधिकारी के सम्पर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में जैसी आवश्यकतायें होंगी, उसी अनुसार जिस किसी भी सामग्री की जरूरत होगी, कम से कम समय में यहां से भेजी जायेगी, जिसके लिये हरिद्वार प्रशासन निरन्तर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि जिन पांच ट्रकों के माध्यम से जो सामग्री भेजी जा रही है, उनमें 2560 कम्बल, 1000 फूड पैकेट(जिसमें-पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, दो किलो दाल, एक लीटर सरसों का तेल, एक किलो नमक, मिर्च, हल्दी, चायपत्ती, चीनी, माचिस, मोमबत्ती आदि शामिल हैं) प्रमुख हैं।
विनय शंकर पाण्डेय ने यह भी बताया कि धार्मिक, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न कम्पनियों आदि के सहयोग से आने वाले दिनों में कम्बल तथा राशन के किट सहित अन्य सामग्री भू-धंसाव प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि जो सामग्री आज प्रेषित की जा रही है उसमें-महन्त कैलाशानन्द महाराज, डॉ0 प्रणव पाण्ड्या शान्तिकुंज, पंजाबी महासभा, बिल्डर सतीश त्यागी आदि ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी को मंशादेवी ट्रस्ट एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्र पुरी की ओर से श्रीमंशादेवी ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने छह लाख तीस हजार का चेक भू-धंसाव प्रभावित लोगों की मदद के लिये भेंट किया तथा जिलाधिकारी ने कम से कम समय में सभी के द्वारा मदद उपलब्ध कराये जाने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा कैन्तुरा तहसीलदार सुश्री रेखा आर्य, प्रधानाचार्य भल्ला इण्टर कॉलेज ओ0पी0 गोनियाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।