जिलाधिकारी/अध्यक्ष जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय रोशनाबाद में फस्र्ट रिस्पोंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

जिलाधिकारी/अध्यक्ष जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय रोशनाबाद में फस्र्ट रिस्पोंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने इस अवसर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे एनसीसी कैडिटों, वाहन चालकों, विद्यालय के छात्र/छात्राओं तथा प्रवर्तन दलों आदि को सम्बोधित करते हुये कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना के समय पीड़ित व्यक्ति को सबसे पहले सहायता उपलब्ध कराने तथा पीड़ित व्यक्ति का जीवन बचाने में फस्र्ट रिस्पोंडर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि फस्र्ट रिस्पोंडर का व्यावसायिक प्रशिक्षण होना बहुत जरूरी है क्योंकि जिस किसी ने भी व्यावसायिक प्रशिक्षण लिया होगा, वह दुर्घटना के समय किस व्यक्ति को सबसे पहले किस तरह की सहायता पहुंचाने की आवश्यकता है, यह निर्धारित करते हुये फस्र्ट एड उपलब्ध कराता है, जिससे दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति के जीवन को बचाने में काफी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस प्रशिक्षण को तनमयता तथा शिद्दत से लें ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका लाभ जरूरतमन्दों को मिल सके।
विनय शंकर पाण्डेय ने परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर विद्यालयों आदि में चलाये जा रहे जागरूकता अभियानों की प्रशंसा की तथा लोगों से अपील की कि वे रेड लाइट जम्पिंग न करें, निर्धारित गति से अधिक तेज गति से वाहन न चलायें, वाहन में अधिक क्षमता से भार न ले जायें, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करें, नशे की हालत में तथा विपरीत दिशा में वाहन का संचालन न करें ताकि सड़क पर सभी सुरक्षित ढंग से चल सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये आर0टी0ओ0 देहरादून इंफोर्समेंट शैलेश तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली जाती है। इस संख्या को हम जागरूकता तथा प्रशिक्षित फस्र्ट रिस्पोंडर के माध्यम से कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के समय पीड़ित व्यक्ति को जिस तरह के मदद की आवश्यकता होती है, उसे जरूर उपलब्ध करानी चाहिये।
इस मौके पर सम्भागीय परिवहन कार्यालय रोशनाबाद पहुंचने पर जिलाधिकारी को पर्यावरण के संरक्षणार्थ पौधा भेंट किया गया।
इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) रत्नाकर सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) सुश्री रश्मि पन्त सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश