कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया क्रॉस रोड स्थित मॉल में इंटिरियर डिजाइन के शो रूम का उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया क्रॉस रोड स्थित मॉल में इंटिरियर डिजाइन के शो रूम का उद्घाटन

घर वहीं है जहां दिल है”, इस प्रकार के अभिनव प्रयासों से युवाओ को मिलती है प्रेरणा-रेखा आर्या,

देहरादून कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजपुर रोड देहरादून स्थित क्रॉस रोड मॉल में इंटिरियर डिजाइन के शो रूम का उद्घाटन किया। शो रूम के ओनर ज्योति डबराल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न आउटलेटस का निरीक्षण भी किया ।उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें एक अलग तरह की कई नई चीजें देखने को मिली और मुझे खुशी है कि महानगरों में पढ़ी लिखी हमारी पहाड़ की बेटी ने अपने राज्य में अपना यह एक आउटलेट खोला है जिसका फायदा निकट भविष्य में यहां के निवासियों को अवश्य प्राप्त होगा। साथ ही कहा कि निश्चित ही इस तरह के सकारात्मक प्रयासों एवं अभिनव पहल से अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वह भी अपने जीवन मे कुछ अलग अवश्य कर सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह आउटलेट समग्र जीवन शैली का अनुभव प्रदान करने की दृष्टि से बनाया और क्यूरेट किया गया है। यह नया स्टोर त्रुटिहीन विवरण और सजावट की संवेदनशीलता के साथ एक शुद्ध दृष्टि है जिसमें आप अपने रहने और खाने के स्थान, रसोई, बच्चों के कमरे, घर के स्नान, लाउंज और आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण, घर के मनोरंजन वर्गों की कल्पना कर सकते हैं।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने उनके इस आउटलेट के शुभारंभ अवसर पर ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।