संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार रोशनाबाद में डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा ’’कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध तथा निवारण) अधिनियम-2013 पर संवेदीकरण’’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार रोशनाबाद में डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा ’’कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध तथा निवारण) अधिनियम-2013 पर संवेदीकरण’’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा ने ’’कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की चर्चा करते हुये कहा कि यह प्रकरण काफी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारियों का सर्वोच्च स्थान है। इसीलिये कहा भी गया है कि जिस घर में नारियों का सम्मान होता है, वहां देवताओं का निवास होता है। उन्होंने कहा कि हमें परिवार की इकाई से ही ऐसे संस्कारों को विकसित करना होगा ताकि समाज में जो इस तरह की विकृतियां पैदा होती हैं, वे पनपने ही न पायें, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है ताकि कार्य स्थल पर एक स्वस्थ्य वातावरण विकसित हो सके। आशीष मिश्रा ने आशा व्यक्त की कि ’’कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध तथा निवारण) अधिनियम-2013 पर संवेदीकरण’’ विषय पर आज के इस कार्यक्रम में गहन मन्थन होगा तथा एक विजन डाक्यूमेंट सामने आयेगा, जिसका लाभ हरिद्वार सहित पूरे राज्य को प्राप्त होगा।
डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की उप निदेशक सुश्री पूनम पाठक एवं विशेष कार्याधिकारी सुश्री मंजू ढौंढ़ियाल ने भी इस सम्बन्ध में अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री नलिनी ध्यानी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, एआर कोआपरेटिव राजेश, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, रेडक्रास सचिव डाॅ0 नरेश चैधरी, अपर संख्याधिकारी सुभाष शाक्य सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।