गैंगस्टर अमरदीप चौधरी हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही किया खुलासा,

गैंगस्टर अमरदीप चौधरी हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही किया खुलासा,

*आपसी विवाद बना हत्या की वजह*

*कनखल राजा गार्डन स्थित आरोपी के निजी आवास में हुई थी वारदात*

*हत्याकांड में शामिल तीनों अभियुक्त दबोचे, हत्या में प्रयुक्त अस्लाह व राउंड बरामद*

थाना कनखल एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज कनखल जगजीतपुर के राजा गार्डन में स्थित निजी आवास में अज्ञात बदमाशों द्वारा कुख्यात गैंगस्टर अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या करने एवं गैंगस्टर और अन्य मित्र को घायल करने संबंधी प्रकरण का कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल उ0प्र0 के मेरठ निवासी तीनों बदमाशों को अस्लाह के साथ किया गिरफ्तार,

आज ही गैंगस्टर अमरदीप के भाई की पत्नी श्रीमती शैफाली वैश की तहरीर पर थाना कनखल में अभियुक्त राजकुमार मलिक, मानू मलिक उर्फ गोली व हर्षदीप मलिक समस्त निवासीगण निकट ओलिविया स्कूल जगजीतपुर कनखल के खिलाफ मु0अ0सं0 47/2023 धारा 302/307/34 का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने फोरेन्सिक टीम व फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से 1 तमंचा 315 बोर, 4 खोखा कारतूस, खूनालूदा मिट्टी व सादा मिट्टी को बरामद कर कब्जे पुलिस लिया गया। विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त राजकुमार मलिक उपरोक्त का मृतक अमरदीप से लेनदेन को लेकर वाद विवाद रहता था राजकुमार द्वारा अपनी मेरठ स्थिति जमीन को कुछ समय पूर्व ₹50 लाख में बेचा गया था जिसमें अमरदीप उसे अपने साथ मिलकर इन रुपयों से कहीं और इनवेस्ट करने को लेकर हुए आपसी विवाद में राजकुमार मलिक व उसके पुत्रों द्वारा अमरदीप, उसके भाई बादल व उसके दोस्त सोनू राठी पर जानलेवा फायर किया गया।

मृतक का विवरण
1- अमरदीप चौधरी पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर माहडा मुज्जफ्फरनगर उ0प्र0 हाल शांति पुरम जगजीतपुर कनखल हरिद्वार

अभियुक्तों
1. राज कुमार मालिक
2. मानू मालिक पुत्र राज कुमार मालिक
3. हर्षदीप मालिक पुत्र राज कुमार मलिक

समस्त निवासी ग्राम रेहवती थाना मवाना मेरठ उ0प्र0 हाल जगजीतपुर कनखल हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।