बहादराबाद संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 646 वा जन्म उत्सव 5 फरवरी 2023 को बड़ी धूमधाम से मनाया गया और जगह जगह संत रविदास जी की शोभा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है,

बहादराबाद संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 646 वा जन्म उत्सव 5 फरवरी 2023 को बड़ी धूमधाम से मनाया गया और जगह जगह संत रविदास जी की शोभा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है,

उसी क्रम में हरिद्वार के कस्बा बहादराबाद में भी संत रविदास जी का जन्म उत्सव मना कर शोभा यात्रा का कार्यक्रम 6 फरवरी 2023 को बहादराबाद रविदास समिति ने मनाया इस शोभायात्रा में बैंड बाजे ढोल नगाड़े और सुंदर सुंदर झांकियां बनाकर शोभायात्रा को चार चांद लगाएं| शोभा यात्रा का शुभारंभ यशपाल सिंह ने रिबन काटकर किया| इस मौके पर रविदास समिति बहादराबाद के अध्यक्ष राजकुमार,संजय कुमार (क्षेत्र पंचायत सदस्य), सतपाल सिंह, शिवकुमार (डिकिन) रोबिन गौतम, नेमचंद, प्रमोद गौतम, अनिल कुमार, महेश कुमार, विजयपाल सिंह, राजकुमार (पोस्टमैन), सुनील कुमार, सौरभ, करतार सिंह, मनदीप, धर्मेंद्र, मोहित, संजय कुमार, प्रदीप कुमार आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे|

संत शिरोमणि रविदास जी का जीवन परिचय –

गुरु रविदास ( रैदास) का जन्म काशी में माघ पूर्णिमा दिन रविवार को संवत 1398 को हुआ था उनका एक दोहा प्रचलित है। चौदह सौ तैंतीस कि माघ सुदी पन्दरास । दुखियों के कल्याण हित प्रगटे श्री रविदास उनके पिता संतोख दास तथा माता का नाम कलसां देवी था। उनकी पत्नी का नाम लोना देवी बताया जाता है। रैदास ने साधु-सन्तों की संगति से पर्याप्त व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया था। वे जूते बनाने का काम किया करते थे और ये उनका व्यवसाय था और अपना काम पूरी लगन तथा परिश्रम से करते थे और समय से काम को पूरा करने पर बहुत ध्यान देते थे। संत रामानन्द के शिष्य बनकर उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित किया। संत रविदास जी ने स्वामी रामानंद जी को कबीर साहेब जी के कहने पर गुरु बनाया था, जबकि उनके वास्तविक आध्यात्मिक गुरु कबीर साहेब जी ही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।