बहादराबाद क्षेत्र में एक ही रात को 7 दुकानों के शटर उखाड कर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,

बहादराबाद क्षेत्र में एक ही रात को 7 दुकानों के शटर उखाड कर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,

बाकी अभियुक्तों की तलाश जारी है जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा,

*अभियुक्त बहादराबाद, हरिद्वार व ज्वालापुर सहित यूपी के कई इलाकों में वारदातों को दे चुके हैं अंजाम*

*शातिर टोली के 02 अभियुक्त आए गिरफ्त में, 02 अन्य की तलाश में जुटी पुलिस टीम*

*बहादराबाद स्थित दुकानों से चोरी लेपटॉप सहित अन्य सामग्री की गई बरामद*

बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत 07 दुकानों के शटर उखाड कर चोरी करने के सम्बन्ध में बीते 01 फरवरी को थाना बहादराबाद में वादी दीपक चौहान पुत्र देशराज निवासी ग्राम रोहाल्की किशनपुर की तहरीर पर थाना बहादराबाद में दर्ज मु0अ0स0 26/2023 धारा 380, 457 भा.द.वि. का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने घटना से जुड़े 02 अभियुक्तों को दुकानों से चोरी लेपटॉप सहित अन्य चोरी की सामग्री के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है।

एक ही रात में 07 दुकानों के शटर टूटने की इस सनसनीखेज खबर की जानकारी मिलते ही खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के तमाम CCTV फुटेज खंगालने के बाद भी बेहद शातिर आरोपियों का कोई सुराग न मिल पाने पर मैन्युअल पुलिसिंग पर फोकस करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था।

मुखबिर तंत्र द्वारा अपनी भूमिका के साथ बख़ूबी न्याय करते हुए दी गई महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त राहुल व हरिद्वारी को कलियर रोड से सुमननगर जाने वाले मार्ग से दबोचा। विवेचना के दौरान घटनाक्रम में 02 अन्य अभियुक्तों का भी हाथ होना प्रकाश में आया है।

इस गिरोह द्वारा जनपद हरिद्वार के बहादराबाद, हरिद्वार व ज्वालापुर क्षेत्र सहित यूपी के कई इलाकों में भी इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया गया है। जिस सम्बन्ध में सम्बन्धित थानों में मुकदमें दर्ज हैं। सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों

1-राहुल पुत्र राजबीर निवासी ग्राम बराडिया, आमवाली थाना झिंझियाना जिला शामली उ0प्र0 हाल पता डेरा भगीरथ थाना झिंझियाना जिला शामली उ0प्र0

2-हरिद्वारी पुत्र मक्खन निवासी डेरा भगीरथ थाना झिंझियाना जिला शामली उ0प्र0

*फरार अभियुक्त-*

1-गोलू उर्फ निन्दर सरदार पुत्र चरण सिंह निवासी डेरा भगीरथ थाना झिंझियाना जिला शामली मूल पता ग्राम/थाना व्यास जिला अमृतसर पंजाब

2-सन्नी पुत्र पप्पू निवासी डेरा भगीरथ थाना झिंझियाना जनपद शामली उ0प्र0

बरामद माल
1- एक अदद लैपटाप DELL
2- 08 अदद डाटा केबिल
3- 2700/- रुपए नकद
3- एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि

*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0स0 26/23धारा 380.457.411 भादवि (थाना बहादराबाद )

2-मु0अ0स0 61/23 धारा 380.457.411 भदावि (कोतवाली ज्वालापुर)

3-मु0अ0स0 14/23 धारा 380.457 411 भादवि (थाना नन्होताउ0प्र0)

4-मु0अ0स0 507/22 धारा 380.457.411भादवि (थाना गगोह उ0प्र0)

5-मु0अ0स0 76/23 धारा 379.411 भादवि (कोतवाली नगर हरिद्वार)

*पुलिस टीम -*
थाना बहादराबाद
और SOG हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।