बड़ी खबर : सचिवालय में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए बैठक ली !

बड़ी खबर : सचिवालय में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए बैठक ली !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के प्रयास किए जाएं और राजस्व बढ़ाने के लिए अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी गहनता से अध्ययन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए अप्रैल में राजस्व लक्ष्य प्राप्ति के सबंध में बैठक की जाएगी। जिसमें सभी विभाग लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी योजना बतायेंगे। जिन विभागों की अभी लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति कम है, वे वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक इसे अधिकाधिक बढ़ाने के प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा, खनन एवं वन विभाग में राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के लिए विभागों को विशेष प्रयासों की जरूरत है। विभागीय सचिव राजस्व बढ़ाने के लिए नियमित समीक्षा करें। राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के लिए विभागों को ऑनलाइन सिस्टम पर अधिक ध्यान देना होगा। बैठक में वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम, दिलीप जावलकर, अरविन्द सिंह ह्यांकी,सचिन कुर्वे, डॉ. पंकच कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश