उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड/ कोतवाली मंगलौर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर गन्ने के खेतों में छापेमारी दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड/ कोतवाली मंगलौर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर गन्ने के खेतों में छापेमारी दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

गोकशी कर रहे 2 अभियुक्त आए गिरफ्त में,2 फरार

मौके से गोमांस, 02 दोपहिया व गौकशी के उपकरण किए बरामद

गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, फरार अभियुक्तों की तलाश जारी

उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड

कोतवाली मंगलोर को परिक्षेत्र स्तर पर गठित उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड तथा कोतवाली मंगलौर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की गौकशी की सूचना पर ग्राम लाठरदेवा शेख के गन्ने के खेतों में छापेमारी कर मौकै से अभियुक्त आसमोहम्मद उर्फ आशु व सलमान को दबोचा।

मौके से लगभग 250 किलोग्राम गोमांस, गोकशी उपकरण, मोबाइल, दो मोटरसाइकिल आदि बरामद हुए। अंधेरे का फायदा उठाकर 02 अभियुक्त मौके से फरार हो गए। पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा मौके से फरार अपने 02 साथियों के साथ मिलकर गन्ने के खेतों में एक काले-भूरे रंग की गाय काटी गई थी। अभियुक्त गौमांस को मोटरसाइकिल पर बेचने की फिराक थे कि तभी पुलिस टीम का छापा पड़ गया।

उक्त चारों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली मंगलोर पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया। अभियुक्त आसमोहम्मद के विरुद्ध हाल ही में गोवंश टीम द्वारा कोतवाली गंगनहर में भी गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था तथा थाना झबरेड़ा में गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1 आसमोहम्मद उर्फ आशु पुत्र फुरकान उम्र 22 वर्ष ।
2 सलमान पुत्र फुरकान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नगला कुबड़ा, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार ।

फरार अभियुक्त
1 साजिद उर्फ टोला पुत्र शकूर
2 तस्लीम पुत्र खुरशेद निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
1 लगभग 250 कि0 ग्रा0 गोमांस।
2 दो लोहे की छुरियां।
3 तीन कुल्हाड़ी।
4 एक इलेक्ट्रोनिक तराजू।
5 एक लकड़ी का गुटका।
6 दो प्लास्टिक के कट्टे।
7 दो दोपहिया वाहन (स्पेलेंडर UA08E3253 व दुसरी बिना नंबर)
8 एक poco कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाइल।

गोवंश स्क्वाड व कोतवाली मंगलोर पुलिस की संयुक्त टीम का विवरण
उ0नि0 आशीष कुमार,उ0नि0 शरद सिंह,उ0नि0 हाकम सिंह (कोतवाली मंगलोर) हे0का0 356 सुनील सैनी,का0 28 प्रवीण सैनी,का0 1306 राजेन्द्र, का0 1541 तेजपाल (कोतवाली मंगलोर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण