पथरी, क्षेत्र के गांव धनपुरा में समाजसेवी मांगेराम, व राहुल कुमार ने अपने खर्चे पर एक निर्धन कन्या का सामूहिक विवाह कराया। बारात का स्वागत रीति रिवाज के साथ कराया गया।

पथरी, क्षेत्र के गांव धनपुरा में समाजसेवी मांगेराम, व राहुल कुमार ने अपने खर्चे पर एक निर्धन कन्या का सामूहिक विवाह कराया। बारात का स्वागत रीति रिवाज के साथ कराया गया।

सोमवार को गांव धनपुरा में एक निर्धन कन्या का सामूहिक विवाह कराया गया विवाह का पूरा खर्च समाज सेवी मांगेराम, व राहुल कुमार निवासी धनपुरा ने उठाया साथ ही विवाह में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य दर्शना सिंह, अमीचन्द उर्फ गोपी, व रमेश कुमार ने भी सहयोग किया है। शादी बड़े धूमधाम के साथ कराई गई है। समाज सेवी मांगेराम ने बताया कन्या खुशबू के सर पर माता पिता का शाया नही है। गरीबी की जिंदगी जीने वाला परिवार है। घर मे करने वाला कोई नही है। कन्या का परिवार कुछ साल पहले गांव कुतुबपुर जिला मुजफ्फरनगर से धनपुरा में आकर रहने लगा था। इस लिए हमने राहुल पुत्र स्वर्गीय बिरमपाल निवासी शेखपुरा जिला सहारनपुर हाल निवासी धनपुरा से इस कन्या की शादी कराई गई है। शादी में मोटरसाइकिल को छोड़कर बाकी सभी सामान दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य दर्शना सिंह व अमीचन्द उर्फ गोपी ने बताया कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में आजतक किसी जनप्रतिनिधियों ने किसी निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह नही कराया है ये पहल समाज सेवी मांगेराम ने इस कन्या की शादी कराके एक शुरुआत की है हमे खुशी है इस तरह की पहल एक समाज सेवी के द्वारा की गई है। इस दौरान इसम पाल, डॉ ओमपाल, आदि ने भी देखरेख की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।