नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस कप्तान ने कसा शिकंजा

नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस कप्तान ने कसा शिकंजा

गैंगस्टर एक्ट की धारा 14( 1) के तहत कार्यवाही हेतु 05 नकल माफिया चिन्हित

संजीव चतुर्वेदी, रितु चतुर्वेदी सहित गैंग के 05 सदस्यों की सम्पत्ति आई पुलिस के रडार में

नकल माफिया की 75 लाख 60 हजार की सम्पत्ति लगी दांव पर

समाज में फैली इस बिमारी को जड़ से दूर करने के लिए उठाए जा रहे कदम भविष्य के लिए नजीर साबित होंगे – एसएसपी अजय सिंह

थाना कनखल युवाओं का भविष्य बर्बाद कर सम्पत्ति जोड़ने वाले नकल माफियाओं पर की जा रही कार्यवाही में एक और कदम बढ़ाते हुए एसएसपी अजय सिंह के आदेश पर थाना कनखल में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए नकल माफिया संजीव चतुर्वेदी व रितु चतुर्वेदी सहित गैंग से जुड़े 05 सदस्यों की कुल 75 लाख 60 हजार की सम्पत्ति का मुल्यांकन किया गया है। चिन्हित सम्पत्ति में बरामद 4,150,000/- (इकतालीस लाख पचास हजार रुपये) नगदी व 3,412,000/- (चौंतीस लाख बारह हजार रुपये) कीमत के प्लॉट शामिल हैं। सम्पत्ति जब्तिकरण (Property Attachment) के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

अभियुक्तों का विवरण जिन पर धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है

1- संजीव चतुर्वेदी पुत्र त्रिपुरारी निवासी मौहल्ला कदम्भ चौराहा बड़ी मठिया के सामने थाना सदर जिला बलिया उ.प्र. हाल निवासी भगीरथ आवासीय परिसर, टाईप-03, एफ-4 लोक सेवा आयोग कनखल हरिद्वार
2- रितु चतुर्वेदी पत्नी संजीव चतुर्वेदी निवासी उपरोक्त
3- राजपाल पुत्र स्व. फूल सिंह निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर उ.प्र.
4- संजीव कुमार दुबे पुत्र स्व. मांगेराम निवासी उपरोक्त
5- रामकुमार पुत्र सुग्गन निवासी सेठपुर लक्सर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश