बड़ी खबर : जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को पर्यटन विभाग द्वारा होटल राही में संचालित किये जा रहे चारधाम यात्रा निशुल्क पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया l

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को पर्यटन विभाग द्वारा होटल राही में संचालित किये जा रहे चारधाम यात्रा निशुल्क पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया l
जिलाधिकारी ने बारीकी से पंजीकरण केन्द्र की व्यवस्थाओं को देखा तथा वहां उपस्थित नेपाल के काठमांडू, महाराष्ट्र तथा देश के विभिन्न भागों से आये हुए तीर्थयात्रियों से बातचीत की तथा उन्हैं किसी भी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है, के संबंध में जानकारी ली, तो तीर्थयात्रियों ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाऐ सुचारु रूप से चल रही हैं तथा कोई दिक्कत नहीं है l जिलाधिकारी को अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में छः काउंटर संचालित किये जा रहे हैं तथा प्रातः 7.00 बजे से 12.00 बजे तक 475 यात्रियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो सायं 7.00 बजे तक जारी रहेगा l इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंजीकरण के लिए दो और काउंटर स्थापित् किये जाए तथा पंजीकरण केंद्र की सभी व्यवस्थाऐ चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए व यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए l जिलाधिकारी ने बताया कि हमें शिकायत मिली है कि चारधाम यात्रियों से पंजीकरण के लिए कुछ तत्वों द्वारा शुल्क की वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अवैध है l उन्होंने कहा कि कोई भी ट्रेबल एजेंट व अन्य व्यक्ति किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं ले सकता l उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क हैl उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट , एसडीएम , सीओ व अधिकारियों को कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये l जिलाधिकारी ने ये भी निर्देश दिए कि पंजीकरण कहाँ हो रहा है, के बारे में सभी को जानकारी हो, इसके लिए रेलवे स्टेशन , बस अड्डा व पार्किंग स्थल तथा प्रमुख स्थानों में फ्लेक्सी बैनर लगवाए जाए ताकि यात्री सीधे पंजीकरण केन्द्र पहुँचे l उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भीड़ ज़्यादा बढ़ती है तो यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत रोडीबेलवाला में भी पंजीकरण सेंटर स्थापित करवाया जाएगा l
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त व राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।