मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 में मतगणना हेतु आवंटित कार्यों का निष्पक्षता तथा कुशलतापूर्वक संचालन कर, अपनी योग्यता एवं कार्य कुशलता का परिचय देना सुनिश्चित करें। यह निर्देश नोडल अधिकारी प्रशिक्षण केएन तिवारी ने विकास भवन सभागार में मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते।

मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 में मतगणना हेतु आवंटित कार्यों का निष्पक्षता तथा कुशलतापूर्वक संचालन कर, अपनी योग्यता एवं कार्य कुशलता का परिचय देना सुनिश्चित करें। यह निर्देश नोडल अधिकारी प्रशिक्षण केएन तिवारी ने विकास भवन सभागार में मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम चरण मतगणना है जोकि अति महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए मतगणना कार्य को त्रुटि रहित संपन्न कराना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शंका हो तो उसका समाधान प्रशिक्षण सत्र के दौरान ही कर लें ताकि मतगणना दिवस पर किसी भी प्रकार की समस्या अथवा त्रुटि न हो। यदि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने आती है तो घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि एआरओ, आरओ की मदद लें, किसी भी स्तर पर स्वयं निर्णय न लें। उन्होंने कहा सीसीटीवी की नजर में मतगणना की जाए तथा प्रत्याशियों व उनके ऐजेन्टों को मतगणना मशीन (कंट्रोल युनिट) की सील, ऐडरस टैग, डिस्पले अवश्य दिखायें व मतगणना डाटा साझा करें ताकि मतगणना की पारदर्शिता बनी रहे। मतगणना उपरान्त निर्धारित प्रपत्रों को भरेंगे तथा मतगणना उपरांत ईवीएम मशीनों को सुरक्षा बलों की सुरक्षा में व प्रत्याशियों , प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षित रखा जाये व सील किया जाए।
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण केएन तिवारी तथा मास्टर ट्रेनर डॉ.संतोष चमोला ने बताया कि जो एजेन्ट जिस विधानसभा व जिस टेबल के लिए तैनात किए जायेंगे वे उसी टेबल पर तैनात रहेंगे अनावश्यक इधर-उधर कतई नहीं जायेंगे।
प्रशिक्षण में सभी कार्मिकों को सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कैरिंग केस व कंट्रोल युनिट की सील खोलने से पहले सभी टैग चैक करने व इसके आगे की प्रक्रिया ईवीएम से मतगणना तथा संबंधित जरूरी प्रपत्रों को भरने संबंधी प्रशिक्षण देने के साथ ही वीवीपैट मशीन से पर्चियों की गणना, संभावित एरर एवम निस्तारण आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कुल 59 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। एनआईसी रूम में मतदान कार्मिकों तृतीय रेंडमाइजेशन तथा माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन सामान्य ऑब्जर्वर तथा आरओ की उपस्थिति में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।