जून 2026 तिमाही की जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक आज दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

जून 2026 तिमाही की जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक आज दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) दिनेश गुप्ता द्वारा बैंकों एवं सरकारी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय एवं तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके।

बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं Government Sponsored Schemes के अंतर्गत ऋण आवेदन, ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त कृषि, MSME एवं अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में ऋण प्रवाह, एनपीए प्रबंधन, वित्तीय समावेशन तथा जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

अध्यक्ष द्वारा सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने, ऋण प्रस्तावों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा जिले के आर्थिक एवं वित्तीय विकास को गति देने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।