कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया पुतला दहन।
हरिद्वार। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध दिए गए बयान के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी, हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा की जाने वाली अमर्यादित एवं आपत्तिजनक बयानबाजी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। लोकतंत्र में स्वस्थ आलोचना का स्वागत है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर सार्वजनिक जीवन की मर्यादाओं का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है।
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही संवैधानिक पदों का अपमान करने का रहा है और वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने तथा राजनीतिक संवाद में शालीनता और मर्यादा बनाए रखने की मांग की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल अरोड़ा, विशाल गर्ग, विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, अभिनव चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अरविंद कुशवाहा, एजाज हसन, मनोज गौतम,राजकुमारअरोड़ा,रेशु चौहान, गौरव वर्मा , वीरेंद्र सिंह,देवकीनंदन पुरोहित, सूर्यकांत सैनी,भोला शर्मा मनोज गौतम, शाहिद, पंकज बागड़ी, विपिन शर्मा,अश्वनी कुमार, कमल प्रधान, संगीता प्रजापति, चंचल, प्रकाश वर्मा,आकाश चौहान ,भूप सिंह, अजय मलिक, सूबे सिंह,देवेंद्र चावला,सुनील सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया पुतला दहन।
