मुकदमे में फरार मुख्य अभियुक्त आरोपी को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुकदमे में फरार मुख्य अभियुक्त आरोपी को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वादी मुकदमा जुलफान पुत्र यामीन निवासी ग्राम बहादुरपुर जट  थाना पथरी हरिद्वार द्वारा थाना पथरी पर आकर एक प्रा.पत्र बाबत अभियुक्त गणों द्वारा वादी व वादी के पुत्रों पर जानलेवा हमला कर घायल करने के सम्बन्ध में दी गई।प्रा.पत्र के आधार पर तत्काल  अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को तत्काल अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी करने हेतु आदेश दिया गया। आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। लगातार दविश के दौरान दिनांक 13-8- 2026 को  मुख्य अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार  को कारण गिरफ्तारी बताकर हस्व कायदा हिरासत पुलिस लिया गया। बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।फरार अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविशें दी जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्त 

 धर्मेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार 

 पुलिस टीम

1- उ.नि.बबलू चौहान

2-हे.का.322 रविन्द्र 

3- कां 534 राकेश नेगी

4- कां 1183 ब्रह्मदत्त जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *