विधान सभा उप निर्वाचन मंगलौर के मतदान हेतु मतदान केंद्रों के लिए जिला कार्यालय से पोलिंग पार्टियां सुरक्षा बल के साथ मतदेय स्थलों को रवाना हुई, जोकि संबंधित मतदान केंद्रों पर सुरक्षित पहुंची। 132 मतदान पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गई। 

विधान सभा उप निर्वाचन मंगलौर के मतदान हेतु मतदान केंद्रों के लिए जिला कार्यालय से पोलिंग पार्टियां सुरक्षा बल के साथ मतदेय स्थलों को रवाना हुई, जोकि संबंधित मतदान केंद्रों पर सुरक्षित पहुंची। 132 मतदान पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गई। 

विधानसभा उप निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पादर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिये  जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल तथा रिटर्निंग ऑफिसर लक्ष्मीराज चौहान की देख-रेख में  पोलिंग पार्टियां जिला कार्यालय से मतदान सामाग्री एवं ईवीएम, वीवी पैट लेकर मतदेय स्थलों को प्रस्थान किया। 

रिटर्निंग ऑफिसर ने समस्त मतदान कार्मिकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा मतदान, निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, जिसका आप सभी अभिन्न अंग हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया अब मतदान पार्टियों पर टिकी हुई है। उन्होंने सभी को आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करते हुये अपने दायित्वों का भलि भांति निर्वहन कर मतदान सम्पन्न कराने को कहा। उन्होने नियमानुसार मॉकपोल अनिवार्य रूप से कराने तथा निर्धारित समय प्रातः 8 बजे से मतदान प्रारम्भ कराने के निर्देश मतदान पार्टियों को दिए । उन्होने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया सम्पादित करने के दौरान कोई भी समस्या सामने आने पर घबराने की जरूरत नही है, समस्या उत्पन्न होने पर उच्चाधिकारियों को अवश्य बताएं ताकि उसका तत्काल समाधान किया जा सके।    

     उन्होंने सभी मतदान पार्टियों को पूरी शालीनता तथा धैर्य से कार्य करते हुए मतदान सम्पन्न कराने को कहा।   

      नोडल अधिकारी प्रशिक्षण केएन तिवारी ने सभी को उत्साहित करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवम पारदर्शिता से निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने ने कहा कि मतदान पार्टियां जाने तथा आने में निर्धारित रूट का ही उपयोग करें और किसी भी व्यक्ति या पार्टी का आतिथ्य कतई स्वीकार न करें बल्कि अपने बूथ पर ही रात्रि विश्राम करना सुनिश्चित करें। 

              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।