रॉयल फॉरेस्ट किक्रेट क्लब हरिद्वार ने शिवालिक कप किया अपने नाम

रॉयल फॉरेस्ट किक्रेट क्लब हरिद्वार ने शिवालिक कप किया अपने नाम

फॉरेस्ट क्रिकेट कल्ब (एफ.सी.सी.) कोटद्वार के तत्वाधान में प्रथम टी-20 एक दिवसीय शिवालिक कप क्रिकेट टूर्नामेन्ट का भव्य आयोजन हुआ।  शिवालिक कप का आयोजन हरिद्वार के आकरा किकेट एकेडमी, जमालपुर में खेला गया। क्रिकेट टूर्नामेंट में फॉरेस्ट किक्रेट क्लब (एफ.सी.सी.), रॉयल फॉरेस्ट किकेट क्लब हरिद्वार (आर.एफ.सी.सी.आर), देहरादून फॉरेस्ट क्रिकेट क्लब (डी.एफ.सी.सी.)  प्रो किक्रेट देहरादून की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रथम मुकाबला रॉयल फॉरेस्ट क्रिकेट क्लब  हरिद्वार व प्रो क्रिकेट देहरादून के मध्य खेला गया, जिसमें  बेहद ही रोमांचकारी मैच में हरिद्वार ने अन्तिम ओवर में 10 रनो से अपनी जीत दर्ज की।  दूसरा मुकाबला फॉरेस्ट क्रिकेट क्लब कोटद्वार व देहरादून फॉरेस्ट क्रिकेट क्लब  के मध्य खेला गया, जिसमे फॉरेस्ट  किक्रेट कल्ब कोटद्वार ने 04 विकेट से जीत दर्ज की गयी।

फाईनल मैच फॉरेस्ट क्रिकेट क्लब कोटद्वार व रॉयल फॉरेस्ट किक्रेट क्लब हरिद्वार के मध्य खेला गया। कप्तान योगेश भारद्वाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। फाइनल मुकाबला 12-12 ओवरों का खेला गया। हरिद्वार की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में कुल 7 विकेट खोकर 94 रन बनाये। राजा राणा ने 36 और योगेश भारद्वाज ने 22 रन अपनी टीम के लिए बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी फॉरेस्ट  किक्रेट क्लब कोटद्वार टीम की शुरूआत अच्छी रही। लेकिन राजा राणा,पवन,और योगेश की घातक व किफायती गेंदबाजी के चलते जल्दी-जल्दी विकेटो का पतन हुआ। फलस्वरूप कोटद्वार की टीम 05 रन से फाइनल मुकाबला हार गयी। मैच के मैन ऑफ द मैच रहे राजा राणा व फाईटर ऑफ द मैच अरूण भण्डारी को चुना गया तथा मैन ऑफ द सीरीज की ट्राफी मनोज लखेडा को चुना गया। विजेता टीम के कप्तान योगेश भारद्वाज ने विजेता ट्राफी प्राप्त की। 

क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकर्ता, कैप्टन शेखर जोशी ने बताया कि  विभागीय कर्मचारियो को स्वास्थय के प्रति जागरूक करने व स्वस्थ रहने के उददेश्य से  टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि  कर्मचारियों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए इस प्रकार की क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिताओ को आयोजन आगे आने वाले वर्षो में भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।