हरिद्वार में शहीद कैप्टन दीपक सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

हरिद्वार में शहीद कैप्टन दीपक सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

हरिद्वार, 15 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के खड़खड़ी घाट में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए शहीद को अंतिम विदाई दी। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। सैनिक कल्याण मंत्री ने परिवारजनों से मुलाक़ात कर उनका ढांढस बंधाया और केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान हरिद्वार के  जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (सेनि) सरिता पवार, कर्नल वीरेंद्र भट्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।