उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह तथा सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ हरिद्वार कोरिडोर के सम्बन्ध में सीसीआर में बैठक ली। 

उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह तथा सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ हरिद्वार कोरिडोर के सम्बन्ध में सीसीआर में बैठक ली। 

बैठक में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह तथा सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने कहा कि हरिद्वार कोरिडोर से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहे और और अफवाह फैलाने वालों से दूर रहे व किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाई जाये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कन्सलटैण्ट तथा व्यापारियों के साथ बैठक कराने के मुख्य उद्देश्य है कि जो भी भ्रांतियां हैं, वह दूर हो तथा चल रहे सर्वे में एक दूसरे का सहयोग मिले। 

कन्सलटैण्ट द्वारा स्पष्ट किया गया कि टोपोग्राफिकल सर्वे का कार्य चल रहा है और शासन द्वारा रोड चौड़ीकरण से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का आदेश नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाप-जोख सडक की एक नाली से दूसरी नाली तक की गई है तथा किसी भी व्यापारी की दुकान या भवन की नाप-जोख नहीं की गई है। 

व्यापार प्रतिनिधियों द्वारा कहा गया कि शहर के सौन्दर्यकरण एवं विकास में सहयोग प्रदान किया जायेगा परन्तु शहर में किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ बरदाश्त नहीं की जायेगी, व्यापार प्रतिनिधियों द्वारा तोड़-फोड़ का खुलकर विरोध किया जायेगा। व्यापरियों ने कहा कि हरिद्वार कोरिडोर के नाम पर फैली भ्रान्तियों के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे-बैंकों द्वारा ऋण न दिया जाना, दुकान-मकान बैचने के लिए ग्राहक न मिलना, दुकान सौन्दर्यकरण एवं मरम्मत न हो पाने आदि से सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं भी रखी गई।

बैठक में व्यापार मंडल प्रतिनिधि संजीव नैयर, राजीव पाराशर, कमल बृजवासी, अनिरूद्ध भाटी, विजय शर्मा, सुनील सेठी, अमन शर्मा, अमन गर्ग, संदीप शर्मा, संजय त्रिवाल, राजू मनोचा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं