ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार इकाई की बैठक सम्पन्न  बैठक में कई बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार इकाई की बैठक सम्पन्न

 बैठक में कई बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

हरिद्वार। ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार इकाई की एक बैठक आज एसोसिएशन के कार्यालय में आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता हरिद्वार जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा एवं संचालन महामंत्री मनीष कागरान ने की। बैठक में एसोएिशन के आगे होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत से चर्चा की गयी। बैठक में देश व प्रदेश में हो रहे महिलाओं के साथ दुराचार एवं हत्याएं के बारे में ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन 23 अगस्त 2024 को चंद्राचार्य चौक पर समय सांय 4 बजे खुला संवाद कार्यक्रम चलायेगा जिसमें वरिष्ठ नागरिक, युवा, महिलाएं, छात्रा-छात्राएं, बुर्जुग, राजनीतक, यूनियन, एसोसिएशन सहित बुद्धिजीवी लोग सहित अन्य लोग भी इस खुला संवाद कार्यक्रम में अपनी बात रखना चाहेगा वह रख सकता है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की हर माह के द्वितीय सप्ताह में 3 बजे एसेसिएशन के हरिद्वार कार्यालय में बैठक आहुत की जायेगी जिसमें सभी पदाधिकारियों का एक माह में किये गये कार्यों का लेखा-जोखा रखा जायेगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने- अपने विचार रखें जिस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।

बैठक में एसोसिएशन के साथ अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने हेतु चर्चा और एसोसिएशन को किस तरह बुलंदियों पर पहुंचाया जाये उस पर भी सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने- अपने विचार रखें।

बैठक में अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, महामंत्री मनीष कागरान, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार पाल, कोषाध्यक्ष नरेश तोमर, समारोह सचिव नरेन्द्र प्रधान, सूचना सचिव राजीव शास्त्री, मीडया सचिव अनिल रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबलू थपलियाल, प्रवेश कुमार, धर्मराज, हर्ष तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।