महिलाओं को सॉफ्ट टार्गेट समझ रुड़की में छीने थे जेवर, ज्वालापुर में झपटी थी सोने की चेन पकड़े गए युवक के कब्जे से चेन, पैंडिंट, तमंचा-कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

महिलाओं को सॉफ्ट टार्गेट समझ रुड़की में छीने थे जेवर, ज्वालापुर में झपटी थी सोने की चेन

पकड़े गए युवक के कब्जे से चेन, पैंडिंट, तमंचा-कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

वजह आयी सामने, नशे के शौक पूरा करने के लिए पैसों की व्यवस्था करने के लिए करते थे वारदात

 गंगनहर कोतवाली और ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत बाइक सवार अज्ञात युवकों द्वारा महिलाओं को टार्गेट करते हुए लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली आर्य नगर निवासी महिला से अवधूत मंडल आश्रम के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक ने झपट्टा मारकर/ छीनकर गले की चेन छीन ली। जिस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले कोतवाली गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत दो महिलाओं को डराकर झूमके आदि लूटने के संबंध में मुकदमा  पंजीकृत किया गया था।

महिलाओं को निशाना बनाती इन घटनाओं की वजह से शहर से लेकर देहात तक सनसनी फैल गई। प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश पर काम करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने घटनाओं में शामिल बाल अपचारी को अपने संरक्षण में लेकर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से लूटे गए पीली धातु के बाली के टुकड़े, झुमका, 01 मोटरसाइकिल व 01 मोबाइल फोन बरामद कर लिया था लेकिन वारदात में शामिल दूसरा आरोपी लगातार फरार चल रहा था। 

गठित टीम ने लगातार फरार आरोपी की तलाश जारी रखते हुए पुनः बेसिक पुलिसिंग पर फोकस किया और मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

प्रशांन्त पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम भूरनी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार 

बरामदगी

1- पीली धातु की चैन- 01  

2- पैण्डेंट- 01

3- तमंचा व जिन्दा कारतूस- 1-1 

4- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल 

पुलिस टीम

वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट,उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल,कांस्टेबल महावीर,कांस्टेबल आशीष शर्मा ,कांस्टेबल अंकित कवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।
0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।