बालक बालिकाएं खेलों में बनाएंगे अपना भविष्य-डा.विशाल गर्ग

बालक बालिकाएं खेलों में बनाएंगे अपना भविष्य-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार मुक्केबाजी संघ द्वारा 20 से 24 तक रुद्रपुर में होने वाले उत्तराखंड राज्य खेलों के लिए मुक्केबाजी टीम का चयन 15 सितम्बर रविवार को सुबह 10 बजे से रोशनाबाद में किया जाएगा। एलिट आयु वर्ग के पुरुष और महिला मुक्केबाजी खिलाड़ियों का चयन सभी 13 भार वर्गों के लिए किया जाना है।

हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि चयन के लिए हरिद्वार जिले से महिला- पुरुष खिलाड़ी आमंत्रित हैं। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  खिलाड़ियों का ध्यान रखते हुए उत्तराखंड राज्य खेलों को बढावा देने का काम कर रहें है।   जिलों के बालक बालिकाएं खेलों के प्रति आकर्षित होकर अपना भविष्य खेलों में बनाएंगे। कोषाध्यक्ष सुधीर जोशी ने कहा कि विगत वर्षों में हरिद्वार से प्रतिभाशाली बालक बालिका मुक्केबाजी खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को उत्तराखंड राज्य खेल में दोहराया जाएगा। सचिव नवीन चौहान ने कहा कि हरिद्वार के बालक बालिका अब मुक्केबाजी खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए अत्यधिक मेहनत कर रहे हैं तथा विगत वर्षों में हरिद्वार के बालक बालिकाओं ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर हरिद्वार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अंकित किया है। इस अवसर पर शिखा चौहान, मयंक शर्मा, राकेश चौधरी, नवीन राजवंश तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।
0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।