जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने निर्माणाधीन चंडी घाट पुल सहित  हरिद्वार नजीबाबाद रोड व अन्य जगहों का किया स्थलीय निरिक्षण।

 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने निर्माणाधीन चंडी घाट पुल सहित  हरिद्वार नजीबाबाद रोड व अन्य जगहों का किया स्थलीय निरिक्षण।

 जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था क्षेत्र के विकास एवं समृद्धि का प्रमुख आधार है। इसलिए हाईवे निर्माण से जुड़ी सभी निर्माण एजेंसिया समयबद्धता, तत्परता व गुड़वत्ता से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दिसंबर अंत तक चंडी घाट पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए तथा 15 जनवरी तक हार हाल मे अप्रोच रोड का भी निर्माण हो जाए ताकि आगामी कावड़ मेले के दौरान पुल का उपयोग किया जा सके। उन्होंने नजीबाबाद हरिद्वार रोड निर्माण कार्य को भी मशीनरी बढ़ा कर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी दशा मे जाम कि स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी कावड़ यात्रा के दौरान पुल का उपयाग किया जाएगा। कार्य मे हिलाहवाली करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही कि जाएगी।

 जिलाधिकारी ने कहा कि परिवहन में सुधार से सुगम मार्ग मिलता है, जिससे यात्रा मे समय कम होता है और यातायात सुगम होती है, सुगम यातायात व्यवस्था के कारण आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने मे आसानी होती है, जिससे आर्थिक सामाजिक गतिविधियों मे वृद्धि होती है।

उन्होंने कहा कि रास्ते सुगम होने तथा पुल निर्माण से उत्तर प्रदेश तथा कुमाऊं से एम्स, जोलीग्रांट पहुँच ने वाली आपातकालीन सेवाओं मे भी निश्चित ही मदद मिलेगी और कावड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।
0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।