बड़ी गाड़ियों पर हाथ साफ करने वाले शातिर मामा-भांजों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ़्तार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की लीडरशिप से हो रहे हैं एक के बाद एक खुलासे

बड़ी गाड़ियों पर हाथ साफ करने वाले शातिर मामा-भांजों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ़्तार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की लीडरशिप से हो रहे हैं एक के बाद एक खुलासे

चोरी की 02 बोलेरो पिकअप व 01 अशोका लीलैंड वाहन बरामद, 03 शातिर अभियुक्त चोरो को किया गिरफ़्तार

चुराए गए वाहनों से पशु चोरी की घटनाओं को देने का था सपना, हरिद्वार पुलिस ने फेरा अरमानों पर पानी

चुराए वाहनों को पंजाब ले जाकर नंबर बदलकर, गाड़ियों में पेंट करवाकर, फिर उन्हीं वाहनों से पशु चोरी की घटनाओं को करने का था इरादा

पिछले महीने जनपद हरिद्वार के देहात क्षेत्र में मात्र 17 दिनों के भीतर तीन बड़ी गाड़ियों (बोलेरो, पिकअप लोडर व अशोक लीलैंड) के चोरी हो जाने से एकदम सनसनी फैल गई थी। पीड़ितों द्वारा इस संदर्भ में कोतवाली गंगनहर एवं कलियर में मुकदमें दर्ज करवाए गए। पीड़ितों द्वारा लगातार अपनी गाड़ियों के बारे में पुलिस से जानकारी ली जा रही थी।

 कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत चोरी गए वाहनों की रिकवरी हेतु विशेष अभियान चलाकर एक तरफ मुखबिरों का जाल बिछाया दूसरी तरफ इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस इकट्ठा करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तों इरशाद खान, शहजाद व फरियाद खान को ग्राम नागल कलियर से रामपुर की ओर आने वाले रास्ते पर बने पुल के पास से चोरी की बोलेरो पिकअप के साथ दबोचा गया जो गाड़ी में पेंट इत्यादि करवाकर पंजाब से हरिद्वार लेकर आ रहे थे

जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं, शहजाद और इरशाद सगे भाई हैं एवं फरियाद इनका मामा है जो लगभग डेढ़ से 2 साल पहले परिवार सहित कलियर क्षेत्र में रहने आए थे। तीनों ने बेहद शातिर तरीके से एक-एक कर तीनों गाड़ियों को चोरी किया और चोरी कर पंजाब ले गए जहां ओरिजिनल नंबर प्लेट बदलकर, फर्जी नंबर प्लेट लगाई। पहचान छुपाने के लिए पूरी गाड़ी में दूसरा पेंट करवा लिया और चुपके से दो गाड़ियों को वापस हरिद्वार ले आए यहां उनका इरादा इन्हीं चोरी की गाड़ियों से भैंस चोरी कर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर इत्यादि इलाकों में बेचने का था लेकिन तेजतर्रार हरिद्वार पुलिस की पैनी निगाहों से बच न सके।

अभियुक्तों की निशांदेही पर थाना गंगनहर से चोरी बोलेरो पिकअप एवं थाना कलियर क्षेत्र से चोरी अशोक लीलैंड वाहन बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- इरशाद खान पुत्र नवाब खान निवासी निकट कॉलेज निहाल सिंह वाला रोड मांडूके पोस्ट बाघा पुराना थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा पंजाब हाल किराएदार शहजाद निवासी चारमीनार मस्जिद के पीछे थाना कलियर जनपद हरिद्वार, 2- शहजाद पुत्र नवाब खान निवासी उपरोक्त,

3- फरियाद खान पुत्र बरकत अली निवासी ग्राम खंखा पोस्ट टांडा थाना टांडा जिला होशियारपुर पंजाब

बरामदगी

1-बोलोरो पिकअप नं0 UK08 CA 6063

2- बोलोरो पिकअप न0- UK08 CB  0965

3- अशोक लीलैंड न0- UK08 CB 2985

पुलिस टीम

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह,सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, SHO गंगनहर गोविंद कुमार,उ0नि0आनन्द मेहरा,उ0नि0 विपिन कुमार,हे0का0 271 इसरार,हे0का0 165 रघुवीर, हे0का0 311लखपत,का0 1319 रणवीर,का0 820 अजय वीर,का0 58 भूपेंद्र,का0 879 राकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।
0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।