आई  पी 2 इंडस्ट्रियल एरिया बहादराबाद ग्रीन फैक्ट्री में लगी आग पर पाया काबू आसपास की फैक्ट्रीयों को जलने से सुरक्षित बचाया दमखल की टीम ने बड़ा रेस्क्यू कर अन्य फैक्ट्रीयो को जलने से बचाया

आई  पी 2 इंडस्ट्रियल एरिया बहादराबाद ग्रीन फैक्ट्री में लगी आग पर पाया काबू आसपास की फैक्ट्रीयों को जलने से सुरक्षित बचाया

दमखल की टीम ने बड़ा रेस्क्यू कर अन्य फैक्ट्रीयो को जलने से बचाया

 ग्रीन एनर्जी फैक्ट्री इंडस्ट्रियल एरिया ip2 में अग्निकांड की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी सिडकुल के नेतृत्व में दो फायर यूनिट घटना स्थल पर पहुंची एवं सूचना पाकर फायर स्टेशन मायापुर से भी एक यूनिट लीडिंग फायरमैन कुंवर सिंह राणा के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचीं।

दोनों फायर यूनिटों के अथक प्रयास से कड़ी मेहनत एवं लगन से आग को थोड़ी ही देर में नियंत्रण में कर लिया गया एवं आग को फैलने से भी रोक लिया गया। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की होती तो एक बहुत बड़ी क्षति है और नुकसान हो सकता था आग आसपास की फैक्ट्री को भी निशाना बना सकती थी। फायर यूनिटो के द्वारा आग को चारों तरफ से घेर कर काबू में कर लिया गया।

आग से एक ट्रक के पहिए आदि अन्य सामान व फैक्ट्री में रखा कुछ कंडम सामान जल गया कुछ मशीन भी आग की चपेट में आ गई अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ।

फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा बताया गया कि फैक्ट्री में काम करने वाला एक मजदूर सुरेश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश आंशिक रूप से झुलस गया है जिसे प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है जिसकी स्थिति ठीक है फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा फायर यूनिट के कार्यों की प्रशंसा नुकसान संबंधी एवं आग लगने के कारणो का विवरण कंपनी प्रबंधन द्वारा आवश्यक कार्यवाही उपरांत दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद में आयुष चिकित्सा को मिली नहीं सौगात। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र एवं सर्जरी कक्ष का ‎मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन,विधायक आदेश चौहान ने की अध्यक्षता साथ बहादराबाद ब्लाक प्रमुख आशा नेगी भी रही उपस्थित।
0 Minutes
Uncategorized
अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मोटरसाइकिल मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर की हत्या। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हैप्पी को मर्त घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
लूट कांड का हरिद्वार पुलिस किया खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिऱफ्तार। एसपी सिटी अभय कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी। रात के अंधेरे में ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने सवारी को बनाया था अपना शिकार।
0 Minutes
Uncategorized
 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।