मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर स्वामी यतीश्वरानंद ने श्रमिकों को किट, गरीबों को वस्त्र व फल किए वितरित केंद्र और प्रदेश सरकार की श्रमिकों, गरीब, पिछड़ों, दलित, महिलाओं आदि के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने देहरादून पहुंचकर उन्हें बधाई देने के साथ हरिद्वार में कुष्ट आश्रम के साथ अन्य जरूरतमंदों को वस्त्र एवं फल वितरित किए। वहीं, श्रम विभाग उत्तराखंड भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को टूल किट वितरित किए। उन्होंने मुख्यमंत्री के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश के चहुंमखी विकास की उम्मीद जताई।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मंडी परिसर ज्वालापुर में श्रमिकों को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने टूल किट एवं सैनिटरी पैड वितरण किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने केंद्र और प्रदेश सरकार श्रमिकों, गरीब, पिछड़ों, दलित, महिलाओं आदि के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सभी वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि आज रोजगार के हर क्षेत्र में अवसर प्रदान हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून बनाकर मेधावियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया हैं। आज मौसम की वजह से प्रदेश में बनी विषम परिस्थितियों में भी काम किया जा रहा है। मंडी समिति की सचिव नंदिनी उनियाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, जिला मंत्री विवेक चौहान, निरीक्षक देवेन कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, ब्रजपाल सिंह, मनोज कुमार, कर्मकार बोर्ड से धर्मराज, सहायक श्रम आयुक्त मीनाक्षी भट्ट, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार, चंद्र मोहन सिंह रावत, इमरान अली मंसूरी, दिलफरोश, सुशील, पंकज आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।